sundarkand

मध्यप्रदेश में जीत को लेकर अमित शाह आश्वस्त नहीं, कट सकते हैं कई विधायकों के टिकट

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (22:58 IST)
डेढ़ दशक से मध्यप्रदेश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। पिछले चुनावों में तो कांग्रेस के पास ऐसा कोई कद्दावर चेहरा नहीं था जो शिवराजसिंह की भाजपा सरकार को चुनौती दे सके। लेकिन, अब कांग्रेस के दिग्गज एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं।

आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के माथे पर जमीनी हालत देखकर चिंता की लकीरें उभर आईं हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से मप्र भाजपा और शिवराज सरकार पर लगातार नेगेटिव फीडबैक आ रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के इस मजबूत गढ़ को बचाए रखने और चौथी बार मप्र में जीत के लिए भाजपा का केंद्रीय संगठन अब कमर कस चुका है।

बताया जा रहा है कि जबलपुर में पार्टी के चुनाव प्रबंधन, रणनीतिकार और सोशल मीडिया की बैठक में अमित शाह ने चिंता जताई है कि मप्र में भाजपा की लगातार चौथी जीत की संभावना धूमिल होती जा रही है।

शाह इस बात से भी खासे चिंतित दिखे कि विभिन्न न्यूज चैनलों और अखबारों के सर्वे में भाजपा की सीटों में भारी गिरावट और कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही हैं। यही नहीं भाजपा और आरएसएस के अंदरूनी सर्वे के नतीजे भी कुछ ऐसे ही इशारे कर रहे हैं।

मंदसौर में राहुल गांधी की रैली के बाद से ही अमित शाह को समझ आ गया है कि इस बार मप्र में मुकाबला टक्कर का होना तय है। महंगाई, अपराध दर और किसान आक्रोश के अलावा भाजपा के कट्टर समर्थक व्यापारी वर्ग में भी जीएसटी से उपजा असंतोष कहीं न कहीं भाजपा के प्रति बढ़ती एंटीइनकंबेंसी को दर्शा रहा है। 
 
इन सब से निपटने के लिए अमित शाह कई अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सर्वे के आधार पर एक लिस्ट बनाई है जिसमें वर्तमान विधायकों में से 100 से अधिक के टिकट काटे जा सकते हैं और बड़ी संख्या में युवा व अनुभवी चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख