• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: न्यूयॉर्क , गुरुवार, 6 मई 2010 (14:05 IST)

25 साल से बफे का वेतन एक लाख डॉलर

25 साल से बफे का वेतन एक लाख डॉलर -
बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी वारेन बफे को 2009 में कुल 5,19,490 डॉलर का मुआवजा मिला, जिसमें एक लाख डॉलर का वेतन शामिल है। पिछले 25 साल से बफे इतना ही वेतन ले रहे हैं।

बर्कशायर ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं एक्सचेंज आयोग को दी सूचना में कहा कि बफे को पिछले साल 1,75,000 डॉलर का मुआवजा मिला था, जिसमें से एक लाख डॉलर उनका वेतन था।

इसके अलावा निवेश कंपनी से विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति को व्यक्तिगत और गृह सुरक्षा सेवा के लिए 3,44,490 डॉलर मिले। बफे को 2009 में कोई बोनस नहीं मिला था।

बफे की अभी भी बर्कशायर की बड़ी हिस्सेदारी है। उन्के पास क्लास-ए के 3,50,000 और क्लास-बी के 75,013,134 शेयर हैं जो बर्कशायर की 24. 3 फीसद हिस्सेदारी के बराबर है।

अन्य कर्मचारियों में कंपनी के उपाध्यक्ष चार्ल्स टी मंगर को पिछले साल एक लाख डालर का मुआवजा मिला था जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी मार्क डी हैम्बर्ग को सबसे अधिक मुआवजा मिला था। उन्हें 2009 में 8,74,750 डॉलर का मुआवजा मिला था। (भाषा)