• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन (भाषा) , गुरुवार, 13 दिसंबर 2007 (10:00 IST)

विक्रम पंडित सिटी ग्रुप के सीईओ

विक्रम पंडित सिटी ग्रुप के सीईओ -
विश्व के सबसे बड़े बैंक एवं अमेरिका की सबसे बड़ी आर्थिक सेवा प्रदाता कंपनी सिटी ग्रुप के निवेशक बैंकिंग प्रमुख विक्रम पंडित को समूह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

पेप्सी की सीईओ इंदिरा के. नूई और हार्टफोर्ड आर्थिक सेवा कंपनी के रमानी अय्यर के बाद पंडित अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत में स्थान बनाने वाले एक और भारतीय बन गए हैं।

50 वर्षीय पंडित को सिटी ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यूयॉर्क स्थित इस विशालकाय बैंक को जबर्दस्त नुकसान होने के कारण 4 नवंबर को बैंक के पूर्व सीईओ चार्ल्स प्रिंस के इस्तीफे के बाद से इस पद के लिए योग्य व्यक्ति की तलाश थी।

बैंक के एक्टिंग सीईओ सर विन बिशोफ को अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री रॉबर्ट ई. रुबिन के स्थान पर बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रुबिन ने कहा कि पंडित इस पद के सर्वाधिक योग्य व्यक्ति हैं।