• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. arvind kejriwal after defeat in delhi elections
Last Updated : शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (14:48 IST)

दिल्ली चुनाव में करारी हार, क्या बोले केजरीवाल?

arvind kejriwal
Kejriwal on Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी 70 सदस्यीय विधानसभा में मात्र 22 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। पार्टी की करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हमें जनता का फैसला मंजूर हैं। ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के साथ अर्श से फर्श पर अरविंद केजरीवाल?
 
उन्होंने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है।
 
केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव परिणाम झटके की तरह है, लेकिन हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही, उनकी गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। ALSO READ: दिल्ली में 4 फीसदी वोटों से हो गया खेल, आप और कांग्रेस की दूरियों का मिला BJP को फायदा
 
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। पार्टी 47 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। वहीं आप मात्र 23 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन समेत कई दिग्गज आप नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।दिल्ली में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta