dharma sangrah

चंद्र यदि तीसरे भाव में है तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (10:52 IST)
चंद्रमा वृषभ में उच्च, वृश्चिक में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में चंद्रमा बली और दसवें भाव में मंदा होता है। शनि की राशियों में चंद्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां तीसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : रेगिस्तानी पानी। जैसे-जैसे शिक्षा बढ़ेगी पिता की आर्थिक हालात में कभी आती जाएगी, लेकिन शिक्षा अपनी किमत देगी फिर भी इसकी कोई शर्त नहीं। चौरी और मात का रक्षक और उम्र का मालिक फरिश्ता।
 
तीसरे भाव में स्थित चंद्रमा पर मंगल और बुध का भी असर रहता है। यदि नवमें और ग्यारहवें घर में कोई ग्रह न हों तो मंगल और शुक्र अच्छे परिणाम देगें। यदि केतु कुण्डली में किसी शुभ जगह पर है और चंद्रमा पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डाल रहा है तो जातक की शिक्षा अच्छे परिणाम देने वाली साबित होगी। यदि चंद्रमा हानिकर है, तो धनहानि और खर्चे का कारण हो सकता है। हालांकि यह हानि नवमें भाव में बैठे ग्रह की दशा या उम्र में हो सकती है। सब कुछ ठीक है तो यहां स्थित चंद्रमा लंबा जीवन और अत्यधिक धन देने वाला होता है।
 
 
चंद्र की सावधानियां :
1. परस्त्रीगमन घातक है।
2. मांस और मदिरा से दूर रहें।
3. अपनी बेटी के पैसे और धन का उपयोग न करें।
4. माता दुर्गा, माता, बहन और कन्या का अपमान न करें।
5. बचना होगा राहु-केतु की शरारत से यदि दोनों मंदे होतो।
 
 
क्या करें : 
1. दुर्गा देवी की पूजा करें और कन्या भोज कराते रहें।
2. चावल का दान करें।
3. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. मेहमानों और दूसरों को शरबत, दूध या पानी पिलाएं।
5. पुत्र के जन्म पर चंद्रमा और पुत्र के जन्म पर सूर्य की चीजें दान करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

खग्रास सूर्य ग्रहण आज रात: कितने बजे लगेगा ग्रहण? जानें क्या करें और किन कामों से बचें

15 अगस्त को कर्क में बुध और गुरु का गृहयुद्ध, मेष राशि के लोग बचकर रहें, अन्य राशि का क्या?

मंगल के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगा भाग्य, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण योग का साया! 5 नियमों का करें पालन, ये 3 उपाय दिलाएंगे लाभ

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–8 मेथी)

अगला लेख