सम्बंधित जानकारी
- भिखारी के घर से मिले डेढ़ लाख के सिक्के, 8.7 लाख की FD
- नवरात्रि की नवमी आज : घर पर ऐसे करें सरल रीति से माताजी का हवन, मिलेगा पूरा फल
- बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, LoC पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया
- Navratri Mantra : नवरात्रि की नवमी पर करें राशि अनुसार मंत्रों का जप, मिलेगा धन और यश का आशीष
- भूमि पेडनेकर ने जीता पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड, तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी
लाल किताब के ऐसे 5 उपाय जिन्हें करने से मिलेगा नया घर | lal kitab
हर व्यक्ति का सपना होता है खुद का जमीन का मकान होना। बड़े शहरों में लोग यह सपना देखते ही रहते हैं और आधी से ज्यादा उम्र निकल जाती है। ऐसे में हम लाएं हैं आपके लिए लाल किताब के कुछ ऐसे 10 उपाय जिन्हें करने से भगवान ने चाहा तो आपका सपना निश्चित ही पूरा होगा।
पहला उपाय : यह उपाय अक्सर लोग करते रहते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो आप भी करें। किसी भी तीर्थ स्थान या मंदिर में जाकर छोटे-छोटे पत्थरों से घर की आकृति बनाएं। जिस भी तीर्थ स्थान जाएं ऐसा करते रहें और भगवान से अपने घर की प्रार्थना भी करते रहें। खासकर माता के पाड़ी मंदिर पर।
दूसरा उपाय : लाल किताब के अनुसार नीम की लकड़ी से एक छोटा-सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें। इसे आप किसी मंदिर में भी रख सकते हैं।
तीसरा उपाय : अपने घर के पूजन स्थल में मिट्टी का एक छोटा-सा घर लाकर रखें। प्रत्येक रविवार को मिट्टी के उस घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक के पूर्ण होने के बाद उसमें कपूर भी जलाएं। इस घर को अपने हाथों से सजाएं।
चौथा उपाय : किसी मंदिर निर्माण या किसी भी शुभ कार्य के लिए हो रहे भवन निर्माण में ईंटों का दान करें। हो सके तो किसी गरीब का घर बन रहा हो तो आप उसे भी ईंटों का दान कर सकते हैं। इससे आपके अपनेा घर का सपना साकार हो सकता है।
पांचां उपाय : आप जिस घर में आप रहते हैं वहां चिड़िया के लिए एक घोंसला या घर बनाएं। इससे आपके अपने घर के मार्ग खुलेंगें। जिस घर में चिड़िया का घोंसला होता है वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों के सपने पूरे होते हैं।
