1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Chandi ki thos goli ke upay

लाल किताब के अनुसार ठोस चांदी की गोली जेब में रखने के फायदे

laal kitab
लाल किताब में चांदी के बहुत से उपाय बताए गए हैं। चांदी के इन उपायों से धन, समृद्धि, शांति और सेहत बढ़ती है। घटना-दुर्घटना, गृहकलह और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं। लेकिन निम्न उपाय लाल किताब के किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही करें। आओ जानते हैं ठोस चांदी की गोली जेब में किसे और क्यों रखना चाहिए।
 
1. यदि आपकी कुंडली में राहु द्वितीय भाव में है तो चांदी की ठोस गोली अपने पास जेब में रखें। यह भाव धन स्थान, आर्थिक स्थिति, कुटुंभसुख, चेहरा, घराणा, आवाज, ससुराल पक्ष, संपत्ति आदि का प्रतिनिधित्व करता है। अत: चांदी की ठोस गोली जेब में रखने से राहु का बुरा असर नहीं होता है।
 
2. यदि किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है तो चांदी की एक ठोस गोली शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को अच्‍छे मुहुर्त में चेन में पिरोगर गंगा जल और कच्चे दूध से पवित्र करने के बाद धूप, दीप देते हुए शिवलिंग का स्पर्श कराने के बाद गले में धारण करा दें और उसी दिन गरीबों को कुछ मीठा प्रसाद बांटें। जल्द ही इससे रिश्ता तय होने की मान्यता है।
 
3. लगन में केतु है तो विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। यह ईंट कभी न बेचें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Weekly Horoscope 2021 : इस सप्ताह किस राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें अपना भविष्यफल