sawan somwar

जांच से चलेगा पता, कब तक जिएंगे आप!

Written By ND
Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2012 (08:40 IST)
ND
अगर आप जानना चाहते हैं कि आप कब तक जिएंगे और आपकी उम्र बढ़ने की रफ्तार क्या होगी यानी आप कब तक बूढ़े होंगे, तो आपकी यह तमन्ना जल्द ही पूरी होने वाली है। एक सामान्य-सा ब्लड टेस्ट आपके ऐसे सभी सवालों का जवाब दे देगा।

इस ब्लड टेस्ट में टेलोमिअर्स की पड़ताल के आधार पर यह नतीजा निकाला जाता है कि व्यक्ति की बायलॉजिकल एज क्या होगी। यह टेस्ट भारत में इसी साल मुहैया होने लगेंगे। टेलोमिअर्स वे प्रोटेक्टिव कैप्स हैं जो क्रोमोसोम्स के अंत में पाई जाती हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इनकी लंबाई के आधार पर व्यक्ति की जैविक उम्र का पता लगाया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि व्यक्ति के छोटे टेलोमिअर्स की जांच परख से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, जैसे कैंसर, कार्डियो बीमारियों के बारे में इससे पता लगाया जा सकता है।

यहां दीगर बात यह है कि लोगों की जीवनशैली संबंधी आदतें जैसे मोटापा और व्यायाम से टेलोमिअर्स की लंबाई पर असर पड़ रहा है। टेलोमिअर्स के क्रोमोसोम्स को प्रोटेक्ट करने वाली खोज को 2009 में नोबेल प्राइज मिला था।

इस ब्लड टेस्ट को अंजाम देने वाली टीम के महत्वपूर्ण सदस्य यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की सेल बायोलॉजी के प्रो. डॉ. जेरी शेय का कहना है कि भारत में भी अब लोग हेल्दी लिविंग को लेकर सजग हैं। लोग जानना चाहते हैं कि उनकी कोशिकाएं (सेल्स) कितनी हेल्दी हैं और वह कितना जिएगा। इस ब्लड टेस्ट से टेलोमिअर्स की लंबाई का पता चलेगा। ( एजेंसी)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग