sawan somwar

खून की जांच से पता चलेगी उम्र

Written By भाषा
Published: सोमवार, 16 मई 2011 (20:51 IST)
FILE
जल्द ही आने जा रही है खून की जांच, जिससे पता चल जाएगा कि आप कितने साल तक जिएंगे। खून की इस जांच से यह साफ हो जाएगा कि आप पर बुढ़ापा किस रफ्तार से हावी हो रहा है और यह भी आकलन कर देगा कि आपकी जिंदगी कितनी बची है।

इस जांच में किसी व्यक्ति के क्रोमोजोम के शीर्ष पर स्थित टेलोमेयर का आकलन किया जाता है। टेलोमेयर्स को किसी व्यक्ति के बूढ़े होने की रफ्तार का अहम और सटीक सूचक माना जाता है।

यह जांच 435 पाउंड में हो जाएगी और इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों को भरोसा है कि यह टेलोमेयर्स की लंबाई से बता सकेगी कि लोगों की ‘जैविक आयु’ उसकी वास्तविक कालानुक्रमिक आयु से ज्यादा है या कम है।

जांच का अविष्कार करने वाली मैड्रिड के स्पेनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर की मारिया ब्लास्को ने कहा कि हम जानते हैं कि जो लोग सामान्य से छोटे टेलोमेयर्स के साथ पैदा होते हैं, उनका जीवनकाल छोटा होता है। हम जानते हैं कि छोटे टेलोमेयर्स से जीवनकाल छोटा हो सकता है।

मारिया ने कहा कि लेकिन हम नहीं जानते कि क्या लंबे टेलोमेयर्स आपको कोई लंबा जीवनकाल देने जा रहा है। यह मानवों में सचमुच पता नहीं है। इस जांच के बारे में नयी बात यह है कि यह बहुत सटीक है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन