sawan somwar

आंखों से पता चलेगा सेहत का राज

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2012 (20:16 IST)
FILE
एक नए अनुसंधान में दावा किया गया है कि आपकी आंखों की स्थिति और उसका स्वास्थ्य बता सकता है कि आपके दिमाग की सेहत कैसी है ।

सान फ्रांसिस्को स्थिति कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि आंखों में रेटिना को पहुंचने वाले नुकसान का मस्तिष्क के क्रियाकलाप में आने वाली समस्याओं के साथ सीधा संबंध है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों का मानना है कि रक्त आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के कारण आंखों और मस्तिष्क को क्षति पहुंचती है।

अनुसंधानकर्ता आंखों की जिस समस्या को मस्तिष्क के साथ जोड़ रहे हैं उसे रेटिनोपैथी कहते हैं। यह समस्या टाइप-2 मधुमेह और उच्च रक्त चाप के मरीजों में बहुत सामान्य होती है।

इस अनुसंधान के परिणाम ‘न्यूरोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। इसके लिए अनुसंधानकर्ताओं ने 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की 511 महिलाओं का करीब एक दशक तक निरीक्षण किया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर निकले केजरीवाल, पुलिस ने बीच रास्ते रोका; AAP का सड़क पर धरना

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK