Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष में डार्क मैटर क्या होता है, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
मैटर, डॉर्क मैटर और एंटी मैटर की साइंस में बहुत चर्चा होती है। एक तो होता है मैटर और दूसरा होता है डार्क मैटर और तीसरा होता है एंटी मैटर। जो भी दिखाई दे रहा है वह मैटर है। मैटर अर्थात पदार्थ। हमारा शरीर और हम जो भी देख रहे हैं वह सभी मैटर है। एंटीमैटर आभासीत माना गया है परंतु डार्ट मैटर की सत्ता है।
 
 
1. वैज्ञानिक अभी तक इसकी खोज में लगे हुए हैं कि डार्क मैटर क्या है। आज तक यह रहस्य बना हुआ है कि डार्क मैटर किस चीज से बना है। ऐसा माना जाता है कि अंतरिक्ष का 95 फीसद हिस्सा डार्क मैटर और डार्क एनर्जी से मिल कर बना है। ऐसा अनुमान है कि लगभग 23 प्रतिशत हिस्सा डार्क मैटर ही है।
 
2. एंटीमैटर की दूर तक कोई सत्ता नहीं है, लेकिन डार्क मैटर सब जगह है। छाया को भी डार्क मैटर माना जाएगा और ब्रह्मांड के ब्लैक होल को भी? दोनों ही की उपस्थिति का असर जबरदस्त होता है। वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि हमारे आसपास हमारा एक समानांतर संसार है जो दिखाई नहीं देता हो सकता है कि वह एंटीमैटर हो।
 
 
3. वैज्ञानिकों के अनुसार डार्क मैटर और डार्क एनर्जी ही वह एक कड़ी है, जिसने इस समूचे ब्रह्मांड को एक क्रमबद्ध ढंग से बांध रखा है। डार्क मैटर ऐसे पदार्थों से मिल कर बने हैं जो न तो प्रकाश छोड़ते हैं, न सोखते हैं और ना ही परावर्तित करते हैं। इस कारण इसे अभी तक देख पाना संभव नहीं हो पाया है।
 
4. आकाशगंगाओं की खोज में तारों का पीछा करते हुए वैज्ञानिकों ने डार्क मैटर को खोजा लेकिन वो इसके बारे में कभी सही जानकारी नहीं जुटा सके। रिसर्च से यह पता चला कि सभी आकाशगंगा के ग्रह, तारे और नक्षत्र ग्रेविटेशनल बाइंडिंग एनर्जी के कारण स्थिर है। परंतु कैलकुलेट करने पर पता चला कि गुरुत्वाकर्षण शक्ति इतनी नहीं है कि वह आकाशगंगा को थाम सके। मतलब कुछ और ही अज्ञात चीज है जो इन्हें थाम रही है। अ्न्यथा अब तक गुरुत्वाकर्षण शक्ति कमजोर हो गई होती और सभी ग्रह, नक्षत्र तारे अपने परिक्रमा पथ से भटक गए होते। इसी सोच ने डार्ट मैटर की अवधारणा को बल दिया। डार्क मैटर ही वह मैटर है जो इस ब्रह्मांड को द्रव्यमान दे रहा है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर होंगे सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण,CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

अगला लेख