ganesh chaturthi

क्या आप जानते हैं नींद के बारे में रोचक तथ्य

Updated: सोमवार, 6 जून 2016 (21:38 IST)
नींद प्राणीमात्र के जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन इससे जुडे कई तथ्‍य इसे रहस्यमय और रोचक बना देते हैं। यहां ऐसे कई तथ्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
1. मनुष्य अपने जीवन का एक तिहाई भाग या लगभग 25 वर्ष नींद में ही बिता देता है।
2. बच्चों के शुरुआत के पहले दो वर्ष में बच्चे के माता‍-पिता कम से कम छ: माह तक अच्छी तरह    से नींद नहीं ले पाते हैं। 
3. कोई भी अधिकतम 11 दिनों तक बिना नींद के रह सकता है।
अगले पन्ने पर, यह जीव लगातार सो सकता है...
 

4. वर्ष 1998 में एक प्रयोग किया गया जिसमें पाया कि अगर मनुष्य के घुटनों के पीछे एक तेज लाइट लगा दी जाती है तो इससे दिमाग की नींद-जागने की घड़ी अलग तरीके से काम करने लगती है। 
5. प्रत्येक रात को अगर आप सात घंटे से कम की नींद लेते हैं तो इससे आप की जीवन प्रत्याशा समाप्त हो जाती है।
6. एक समय पर डॉल्फिन का केवल आधा दिमाग ही सो पाता है।
7. कुछ ‍बधिर लोगों को नींद में भी साइन लैंग्वेज का प्रयोग करते देखा जा सकता है। 
8. अगर आप एक सप्ताह तक नहीं सोते हैं तो आपका दो पौंड्‍स (900 ग्राम) तक बढ़ जाता है। 
9. दुनिया में अलार्म घड़ियों के आने से पहले ब्रिटेन में 'नौकर्स अप' होते थे जोकि एक लम्बे बांस को ग्राहक की खिड़कियों पर तक ठोंकते थे जब तक कि वे जाग नहीं जाते थे।  
10. एक घोंघा लगातार तीन साल तक सो सकता है।
11. सोते समय छींक आना लगभग असंभव है। 
12. आदमी खाना खाए बिना दो माह तक जिंदा बना रह सकता है लेकिन वह बिना नींद के मात्र       11 दिनों तक ही जीवित रह सकता है। 
13. जापान में काम करते समय अगर आपको नींद आ जाती है तो माना जाता है कि कड़ी मेहनत से आई थकान के कारण आप सो गए होंगे।
अगले पन्ने पर, कब आती है आपको खराब नींद...
 

14. समुद्री ऊदबिलाव एक दूसरे का हाथ पकड़कर सोते हैं ताकि एक दूसरे से बिछड़ न जाएं।
15. नींद की कमी के कारण आपका दिमाग महत्वपूर्ण और गैर-महत्वपूर्ण के बीच अंतर करना भूल जाता है।

16. नए चांद के दौरान आपको सबसे अच्छी नींद आती है लेकिन सम्पूर्ण चंद्र (पूर्णमासी) की रात को सबसे खराब नींद आती है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। 
17. बहुत सारे तिब्बती भिक्षु सीधे बैठकर भी सो सकते हैं।
18. ब्रिटेन के दौरान एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि यात्री विमान को उड़ाते समय भी आधे से ज्यादा पायलटों को नींद लग गई थी। 
19. बिल्लियों का 70 फीसदी जीवन सोते ही बीतता है। 
20. अगर आप यह मान लेते हैं कि आपने अच्छी नींद ले ली है (भले ही आपने अच्छी नींद न ली हो) तो भी आपका प्रदर्शन सुलझ जाता है। 
21. घोड़े खड़े-खड़े ही सो सकते है।
22. खरगोश अपनी दोनों आंखों को खुली रहकर सो करता है।
23. जॉन लेनन कभी-कभी अपने अपने पुराने ताबूत में सो जाया करते थे। 
अगले पन्ने पर, ये अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार सोता रहा...  
 

24. 1849 में डेविड एचिंसन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। खास बात यह थी कि वे मात्र एक दिन के लिए राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने भी ज्यादातर दिन सोते हुए गुजार दिया था।
25. टेलीविजन देखने की तुलना में आप सोते रहने पर ज्यादा कैलोरी जलाते हैं।
26. नींद की कमी आपको कई तरह से प्रभावित करती है। इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है तो आपकी प्रतिक्रिया भी धीमी पड़ जाती है।
27. न्यरोसाइंटिस्ट्‍स का मानना है कि शिशु अपने जीवन के पहले कुछेक वर्षों में सपने नहीं देखते हैं। 
28. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक डरावने सपने आते हैं। एक शोध से पता चला है कि महिलाओं के सपने ज्यादा भावनात्मक होते हैं।   
29. एक बच्चे का दिमाग समूची ग्लूकोज सप्लाई का 50 फीसदी तक उपयोग कर लेता है। इस कारण से बच्चों को अधिक सोने की जरूरत होती है।
30. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान हंगरी के एक आदमी को दिमाग के फ्रंटल लोब (ललाट पालि) में गोली लगी थी। उसके लिए सो सकना बिल्कुल असंभव था। लेकिन वह सारी जिंदगी बिना सोए ही जीवित रहा।
31. जिराफ को 24 घंटों में केवल 5 से 30 मिनट तक की नींद की जरूरत होती है।
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख