Daily Horoscope
✕

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (16:02 IST)
एक बड़ा ज्योतिष विज्ञानी,
तारों से बातें करता था।
तारों को ही देख- देख कर,
लोगों का भविष्य पढ़ता था।
 
उस भविष्य वक्ता के तो थे,
लाखों-लाख लोग दीवाने।
कुछ बातें सच्ची होती तो,
लोग खड़े रहते सिरहाने।
 
तारों को ही देख-देख वह,
रात-रात भर पैदल चलता।
दिन भर तो वह सोता रहता,
होती रजनी तभी निकलता।
 
एक रात वह निकला घर से,
पैदल आगे बढ़ता आया।
आसमान को देख रहा था,
नीचे देख नहीं वह पाया।
 
तभी राह में आया गड्ढा,
फिसला पैर गिर गया नीचे।
बेहोशी में पड़ा रह गया,
बहुत देर तक आंखें मीचे।
 
आया होश जरा देरी में, 
खुद को कीचड़ में था पाया।
बाहर नहीं निकल पाया तो,
जोरों से चीखा चिल्लाया।
 
सुनी चीख जब कुछ पथिकों ने,
तब उसको बाहर खिचवाया।
हाथ पैर मुंह धुलवाकर के,
धैर्य बंधाकर फिर समझाया।
 
व्यर्थ भागते हो भविष्य की,
बातें लोगों को बतलाने।
अच्छा तो बस यह होता है,
बातें वर्तमान की जानें।
 
अभी-आज में जीना ही तो,
सबसे अच्छा होता भाई।
वर्तमान में जीने वाले,
ने ही सदा सफलता पाई।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख