sundarkand

रविवार पर फनी कविता...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (12:01 IST)
-डॉ. लीला मोदी
 
कितना जल्दी भागा आता
बच्चों का त्योहार
सूरज बाबा ने दिया है...
हमको यह उपहार
 
ना तो सुबह, सुबह ही उठना
ना ही बस्ता जमाना
भारी-भरकम मोटा बस्ता
कंधे नहीं उठाना
 
पानी की बोतल भरकर के
गले नहीं लटकाना
मुड़ा-तुड़ा ठंडा पराठा
आज नहीं है खाना
 
भागा-भागा मिलने आता
हमसे ये त्योहार
सूरज बाबा ने दिया है...
हमको यह उपहार
 
खीर-पूड़ी की मीठी खुशबू
लार टपकती आती
गोदी में बैठा के माता
अपने हाथ खिलाती
 
बैठ कार में पिकनिक जाते
बन ठनकर महाराजा
खेले-कूदे भरे चौकड़ी
खुशी का बजता बाजा
 
पूरा जग ही खुशी मनावे
यह है रविवार
छ: दिन के पीछे आ जाता
मिलने ये त्योहार
 
सूरज बाबा ने दिया है...
हमको यह उपहार। 

साभार - देवपुत्र 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख