dharma sangrah

बाल गीत : हम भी चलते रहें निरंतर

Updated: सोमवार, 13 मई 2024 (15:32 IST)
आज गए थे पिकनिक में हम,
नदी व्यारमा तीरे।
नदी किनारे घूम रहे थे,
हम सब धीरे-धीरे।
 
नीले रंग की नदी फुदकती,
पत्थर चट्टानों में।
और फुसफुसाकर कहती थी ,
वह तट के कानों में।
'मेरे भीतर छुपे हुए हैं,
ढूंढो आकर हीरे'।
 
शांत किनारों पर पेड़ों की,
जल में थी परछाईं।
खेल रहे थे डाली पत्ते,
जैसे चाईं-माईं।
एक तरफ थे पड़े रेत के,
ढेरम-ढेर जखीरे।
 
सर-सर-सर-सर बहता पानी,
सबसे कहता जाता।
अविरल चलने वाला ही तो,
मंजिल तक जा पाता।
हम भी चलते रहें निरंतर,
बाधाओं को चीरे।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख