Hanuman Chalisa

बाल गीत : हम भी पढ़े लिखे हैं

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (12:37 IST)
हम भी पढ़े लिखे हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
एक सुदूर गांव में रहते,
करते रोज किसानी।
हम अपनी मेहनत से लिखते,
मिट्‍टी कीचड़ पानी।। 
 
इस मिट्‍टी पानी में ही तो,
मोती बड़े जड़े हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
अक्षर लिखना सीख चुके हैं,
पढ़ते, कथा कहानी।
जोड़ घटाना हमें सिखाती,
मेरी बिटिया रानी
साक्षरता अभियान चल रहा,
हम भी जुड़े हुए हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं।
 
घर का सभी किराना लेने,
हम बाजार हैं जाते।
सब चीजों को देख परख कर,
पैसे हमी चुकाते।
रामायण गीता पढ़ने से,
आगे कदम बढ़े हैं भैया,
हम भी पढ़े लिखे हैं। 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख