Hanuman Chalisa
✕

मनोरंजक बाल कविता : खुशबू की पिचकारी

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (16:58 IST)
भोर हुई तो नीड़ छोड़कर,
पंछी दौड़े लाने चून।
धूप खिली तो हौले-हौले,
बगियों में खिल गए प्रसून।
 
तेज हवा में डोली डाली,
थिरक-थिरक कर पत्ते नाचे।
किरणों के हरकारों ने भी,
मौसम के कुछ पर्चे बांटे।
उड़कर पत्ते पहुंचे चेन्नई,
कुछ जा पहुंचे देहरादून।
 
फूलों ने भी धीरे-धीरे,
छोड़ी खुशबू की पिचकारी।
सुध बुध खो बैठी फुलबगिया,
महक उठी है दुनिया दारी।
कुछ की खुशबू पहुंची काबुल,
कुछ की पहुंच गई रंगून।
 
फूल पत्तियों डालों का तो,
काम, मस्तियां मौज लुटाना।
बिना दाम के, बिन मांगे ही,
खुशियों को घर-घर पहुंचाना।
और उड़ाना आसमान में,
नव उमंग के नव बैलून।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख