• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. super sunday of politics in karnataka
Written By
Last Modified: रविवार, 7 मई 2023 (10:18 IST)

कर्नाटक चुनाव में राजनीति का Super Sunday, पीएम मोदी से लेकर खरगे तक दिग्गजों ने संभाला मैदान

PM Modi road show in Bengaluru Karnataka
Karnataka election news : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई बुधवार को मतदान होना है। वोटिंग से पहले आज आखिरी रविवार है। ऐसे में सभी दलों ने राज्य में अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज आज राज्य में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बेंगलुरु में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे शिवमोगा ग्रामीण और नंजनगुड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका आज नंजनगुड में श्रीकंटेश्‍वर स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा का भी कार्यक्रम हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज कर्नाटक में 2 रोड शो करेंगे। पहला रोड शो विजयनगर और दूसरा बेल्लारी में होगा। शाम को वे विजयनजर के कुडलिगी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी ने आज अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडणवीस, येदियुरप्पा समेत कई दिग्गजों को प्रचार के लिए भेजा है।
 
इधर कांग्रेस ने भी राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सभी आज पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। खरगे आज गुलबर्ग ग्रामीण, चित्तपुर और कलबुरगी उत्तर में चुनावी रैली करेंगे। कांग्रेस ने चित्तपुर से भाजपा प्रत्याशी पर खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
 
राहुल गांधी आज कर्नाटक के अनेकल, पुलकेशनगर और शिवाजी नगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रियंका बेंगलुरु और महादेवपुरा में रोड शो करेंगी। वे आज मोदाबिदरी और शिवाजी नगर में जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
ये भी पढ़ें
भारत में कोरोना के 2,380 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 27,212