suvichar

मोदी ने सिद्धरमैया पर साधा निशाना, कहा- दयनीय हालत में पहुंच गए हैं

Updated: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (17:12 IST)
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नरेन्द्र मोदी सिद्धरमैया पर निशाना साधा
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  • कर्नाटक में मतदान 10 मई को
Karnataka Elections: विजयपुर (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) नेता सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोग 'थकी और हारी' हुई कांग्रेस को नहीं, बल्कि जोश से भरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनेंगे।
 
मोदी ने विजयपुर में एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस के एक नेता अपनी सेवानिवृत्ति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनका सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है- 'यह मेरा आखिरी चुनाव है। मुझे एक मौका दें।' वे किस दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं।
 
प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से 75 वर्षीय सिद्धरमैया पर निशाना साधा जिन्होंने हाल में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा और वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि कर्नाटक की जनता थकी और हारी हुई कांग्रेस को नहीं, बल्कि उत्साह से भरी भाजपा को चुनेगी।
 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के कोने-कोने से 'ई बैरिया निर्धारा, बहुमतदा भाजपा सरकार' (इस बार फैसला, बहुमत वाली भाजपा सरकार) का नारा गूंज रहा है। कर्नाटक के विजयपुर में जन्मे 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर के अनुयायी प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से जुड़ने की कोशिश में मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी बसवेश्वर की शिक्षाओं का पालन करती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में 2023 का विधानसभा चुनाव अगले 25 वर्षों में राज्य के निर्माण के बारे में है। मोदी ने रैली में कहा कि भाजपा के पास कर्नाटक के विकास के लिए एक निश्चित रोडमैप है। कांग्रेस के पास न तो कोई रोडमैप है और न ही कोई उत्साह। कर्नाटक में मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख