1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. DK shivkumar gets emotional after congress win in karnataka election

कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद भावुक हुए शिवकुमार

DK Shivkumar
karnataka election result 2013: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित नजर आने के बाद शनिवार को भावुक हो गए और प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए उनमें विश्वास जताने के लिए गांधी परिवार का आभार जताया। शिवकुमार कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे थे, तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
 
शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को बताया था कि वह कर्नाटक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस जीत का श्रेय देता हूं। लोगों ने हममें विश्वास जताया और नेताओं ने हमारा समर्थन किया। यह सामूहिक नेतृत्व है और हमने मिलकर काम किया।
 
उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा था कि हम कर्नाटक जीतकर देंगे। मैं भूल नहीं सकता कि जब भाजपा ने मुझे जेल में डाला था तो सोनिया गांधी मुझसे मिलने आई थीं। गांधी परिवार, कांग्रेस और पूरे देश ने यह विश्वास में मुझमें जताया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत प्रदेश के पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों का आभार जताया।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुसार, पार्टी ने 137 सीटें पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है जबकि भाजपा मात्र 62 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।
अगला लेख
Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति