• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. congress cry pm pay cm campaign in karnataka
Written By
Last Modified: मंगलवार, 2 मई 2023 (10:43 IST)

कर्नाटक में कांग्रेस का क्राय पीएम, पे सीएम अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल

कर्नाटक में कांग्रेस का क्राय पीएम, पे सीएम अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल - congress cry pm pay cm campaign in karnataka
congress cry PM, pay CM : कर्नाटक (Karnataka assembly election) में कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर हमला करते हुए क्राय पीएम, पे सीएम अभियान शुरू किया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
 
कर्नाटक में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस में वार पलटवार दौर चल रहा है। दोनों ही दल अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। इस बीच कांग्रेस के क्राय पीएम, पे सीएम अभियान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
 
कांग्रेस पिछले एक साल से कर्नाटक की भाजपा सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का आरोप लगा रही है। ऐसे ही एक मामले में उसके मंत्री ईश्वरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा था। इस बीच पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस में 85 फीसदी भ्रष्टाचार की बात कही। यानी अगर भाजपा पर 40 फीसदी करप्शन का आरोप है तो कांग्रेस पर 85 फीसदी का आरोप पीएम मोदी ने लगा दिया।

 
राहुल गांधी ने भी एक चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री जी, आप कर्नाटक आ कर सिर्फ अपनी बात करते हो! खुद पर हुए आक्रमण की गिनती करते हो! PayCM और 40% कमीशन पर बात क्यों नहीं करते? कर्नाटक का चुनाव 6.5 करोड़ लोगों के भविष्य के बारे में है या आपके बारे में?
 
इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया कि 40 फीसदी करप्शन का आरोप इसलिए सही माना जाए, क्योंकि कांग्रेस में 85 फीसदी करप्शन है। हालांकि कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें प्रियंका ने कहा कि मैंने पहली बार किसी पीएम को इस तरह रोते देखा कि उसे 91 बार गालियां दी गईं। उस पीएम के पास जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं है, बल्कि किसने उन्हें कितनी बार गाली दी, इसकी सूची है।
ये भी पढ़ें
टेरर फंडिंग पर एक्शन में NIA, कश्मीर में 12 स्थानों पर मारे छापे