Bejan Daruwala | राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री
- बेजान दारूवाला
SUNDAY MAGAZINE
1 जनवरी, देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व जमा पाएगा और कई मामलों में देश अन्य विकसित देशों से आगे निकल जाएगा। देश में पिछड़ी जाति के लोग आगे आएंगे और देश को और आगे लेकर जाएँगे। युवा समूह में आकर काम करेंगे जिससे देश बेहद प्रगति करेगा। देश इस समय आतंकवाद से जूझ रहा है लेकिन आने वाले दो वर्षों में आतंकवाद कम हो जाएगा।
पाकिस्तान अपना दुश्मन है लेकिन हमें सबसे ज्यादा खतरा इस समय चीन से है। चीन की राशि तुला है। वह भारत पर हमला करने की कोशिशें कर रहा है हालाँकि खुलेआम नहीं बल्कि छुप-छुप कर। भारत की राशि भी चीन के मुकाबले बेहद सशक्त है इसलिए हमें ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन सतर्क अवश्य रहना पड़ेगा।
PTI
सोनिया गाँधी की राशि धनु है और राहुल गाँधी की मिथुन। धनु के सामने ही मिथुन राशि आती है। दोनों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है। राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि उनकी कुंडली में ही यह लिखा हुआ है।
राष्ट्रमंडल खेलों में देश अच्छा प्रदर्शन करेगा और जैसा कि मैंने ओलंपिक के पहले कहा था कि भारत ओलंपिक में स्वर्ण जीतेगा इस बार भी उसी तरह की भविष्यवाणी करना चाहूँगा। राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिलाड़ी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मैं यह भी कहता हूँ कि मेरी भविष्यवाणियाँ गलत भी हो सकती हैं लेकिन आज तक मैंने जो भविष्यवाणियाँ की हैं वह सही साबित हुई हैं।
प्रस्तुति- चंद्रकांत शिंदे

