Daily Horoscope
✕

Jharkhand Assembly Elections : झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर मतदान शुरू

Updated: सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (11:19 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से 15 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इन सीटों पर 2 प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। माधेपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
ALSO READ: झारखंड में तीसरे चरण में 61 फीसदी से ज्यादा मतदान
मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से होने की संभावना है।
 
चंदनकियारी सीट पर राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। जिन 15 सीटों पर मतदान हो रहा, उनमें से 12 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। मासस, झामुमो और आजसू के पास 1-1 सीटें हैं।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख