suvichar

झारखंड में तीसरे चरण में 61 फीसदी से ज्यादा मतदान

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (18:02 IST)
रांची। झारखंड में तीसरे चरण में गुरुवार को 17 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान करीब 61.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 
राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के 17 विधानसभा सीट कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (सुरक्षित), धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (सु), रांची, हटिया और कांके (सु) के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब 61.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
सिल्ली सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 76.98 प्रतिशत रहा, वहीं सबसे कम 49.1 प्रतिशत मतदान रांची में हुआ। इसके बाद कोडरमा में 58.2 प्रतिशत, बरकट्ठा में 61.18 प्रतिशत, बरही में 63.4 प्रतिशत, बड़कागांव में 64.53 प्रतिशत, रामगढ़ में 70.5 प्रतिशत, मांडू में 62.41 प्रतिशत, हजारीबाग में 57.18 प्रतिशत, सिमरिया (सु) में 62 प्रतिशत, धनवार में 59.86 प्रतिशत, गोमिया में 67.18 प्रतिशत, बेरमो में 61.13 प्रतिशत, खिजरी में 63.09 प्रतिशत, हटिया में 53.63 प्रतिशत और कांके (सु) में 62.83 प्रतिशत वोट पड़े।
 
इन 17 सीटों में से बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान हुआ।

इस चरण में 17 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान कर 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख