dharma sangrah
✕

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2026 (11:20 IST)
Mangal dosha:यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्‍टम और द्वादश भाव में है तो यह मंगल दोष पीड़ीत की कुंडली मानी जाती है। मंगल दोष का कारण मंगल ग्रह है और इस ग्रह के देवता भूमि पुत्र मंगलदेव है, लेकिन क्या हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने से यह दोष दूर हो जाएगा? आओ जानते हैं इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी।
 
मंगल दोष: मंगल दोष को ज्योतिष में कुंज दोष भी कहते हैं। मंगल यदि किसी जातक की कुंडली में प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्‍टम और द्वादश भाव में है तो मंगल दोष की कुंडली मानी जाती है। मंगल तीन प्रकार का माना गया है- सौम्य मंगल, मध्यम मंगल और कड़क मंगल। कहते हैं कि सौम्य मंगल का कोई दोष नहीं, मध्यम मंगल 28 वर्ष की उम्र के बाद उसका दोष समाप्त हो जाता है। कड़क मंगल के दोष की शांति कराना चाहिए और इन्हीं लोगों को विवाह के संबंध में कुंडली मिलान करने की आवश्यकता बताई जाती है। 
 
मंगल दोष का प्रभाव: जिस भी जातक को कड़क मंगल दोष रहता है उसके स्वभाव में थोड़ा उग्रपन और अहम रहता है। मंगल एक उग्र ग्रह है। लग्न में बैठा मंगल जातक को दुस्साहसी और पराक्रमी बनाता है। चतुर्थ भाव में बैठा मंगल जातक को क्रोधी, जिद्दी और चिढ़चिढ़ा बनाता है, सप्तम में बैठा मंगल चरित्र को बिगाड़ता है और वैवाहिक जीवन में नष्ट करता है, अष्टम में बैठा मंगल जातक को घमंडी और जिद्दी बनाता है और द्वादश भाव का मंगल झगड़ालू और मूर्ख बनाता है। हालांकि स्वभाव की यह स्थितियां जातक के अन्य ग्रहों की मंगल की दृष्‍टि पर भी निर्भर करती है। नेक मंगल अच्‍छा स्वभाव देता है और बद मंगल बुरा स्वभाव निर्मित करता है। 
 
मंगल ग्रह के देवता: मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगलदेव दोनों का है। मंगल ग्रह के देवाता तो मंगल देव ही है। उज्जैन के मंगलनाथ में जब मंगल ग्रह की शांति की जाती है तो भूमि पुत्र मंगलदेव की ही शिवरूप में पूजा होती है।
मंगल दोष की शांति के लिए हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए या नहीं? 
निश्‍चित ही पढ़ना चाहिए और नियमित रूप से पढ़ना चाहिए क्योंकि मंगल दोष के कारण जातक का स्वभाव उग्र, जिद्दीपद, क्रोधी, घमंडी और संकट पैदा करने वाला बन जाता है। यदि ऐसा जातक नित्य हनुमान चालीसा पढ़ता है तो उसके स्वभाव और चरित्र में बदलाव आता है और वह नेक दिल इंसान बनकर समझदारी से काम करने लगता है। इसी के साथ ही नित्य हनुमान चालीसा पढ़ने वाले जातक की हनुमानजी स्वयं रक्षा करते हैं। उसे बुद्धि और बल प्रदान करते हैं और उसके जीवन के सभी संकटों को हर लेते हैं। इसलिए मांगलिक लोगों को तो निश्‍चित ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 
लाल किताब और मंगल दोष: लाल किताब के अनुसार मंगल नेक अर्थात शुभ के देवता हनुमानजी है और अशुभ अर्थात बद मंगल को वीरभद्र की संज्ञा दी गई है। वीरभद्र शिवजी के एक गण हैं जिन्हें राजा दक्ष की गर्दन काट दी थी। कुछ जगह बद के देवता वेताल, भूत या जिन्न को भी माना गया है। मंगलदेव को भूमि पुत्र कहा गया है। इनकी पूजा करने से भी मंगलदोष में लाभ मिलता है परंतु कहा जाता है कि हनुमानजी की पूजा करने से मंगल किसी भी प्रकार का हो वह नेक बन जाता है। यानि मंगल शुभ होकर शुभ फल देता है। मांगलिक दोष के जातकों में क्रोध की अधिकता रहती है और उनकी बुद्धि पर ताले लगे रहे हैं। हनुमानजी की पूजा करने से यह सभी तरह के दोष समाप्त हो जाते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

सभी देखें

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय