Daily Horoscope
✕

उमर सरकार में क्यों शामिल नहीं हुई कांग्रेस, क्या है नाराजगी की वजह?

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (13:09 IST)
Omar abdullah oath taking ceremony : उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 5 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। हालांकि कांग्रेस के एक भी विधायक ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली। इस पर पार्टी का कहना कि उसने नवगठित जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है क्योंकि पार्टी केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किए जाने से नाखुश है।
 
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारीक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की जोरदार मांग की है, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जनसभाओं में बार-बार इसका वादा किया है। ALSO READ: उमर अब्दुल्ला ने मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली, रवींद्र रैना को हराने वाले सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम
 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है। हम इससे नाखुश हैं, इसलिए हम फिलहाल मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हो रहे हैं। पार्टी जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
 
 
नौशेरा में जम्मू कश्मीर भाजपा प्रमुख रवींद्र रैना को हराने वाले सुरिंदर चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाकर उमर अब्दुल्ला ने राजनीतिक पंडितों को भी हैरान कर दिया। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख