biodatamaker

टंगधार में घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी ढेर, सांबा में बॉर्डर पर संदिग्ध पकड़ा

Updated: शुक्रवार, 20 मई 2022 (16:12 IST)
जम्मू। कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। कुपवाड़ा में सुबह से ही बारिश जारी है। इसी बीच आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सजगता से तैनात सेना 3/9 जीआर के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि जम्मू फ्रंटियर पर सांबा सेक्टर में सीमा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि एलओसी पार बनाए गए लांचिंग पैड से आज कुछ आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया परंतु सतर्क भारतीय जवानों ने न सिर्फ उनकी साजिशों को नाकाम बना दिया बल्कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
 
मारे गए आतंकी की अभी पहचान संभव नहीं हो पाई है। हालांकि सेना ने सीमा पर अभी भी सर्च आप्रेशन जारी रखा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ के बाद अन्य आतंकी आसपास के इलाकों में मौजूद हो सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान से कुछ आतंकी जब भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे, तो सुरक्षा में तैनात सेना की 3-9 ग्रेनेडियर के जवानों ने उन्हें देख लिया। पहले तो आतंकियों को चेतावनी दी गई परंतु जब उन्होंने एलओसी से सटे घने जंगलों की ओर जाने का प्रयास किया तो भारतीय जवानों की गोलीबारी में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। आतंकवादी के मारे जाने के बाद अन्य आतंकवादी वापस पाकिस्तान सीमा की ओर भाग गए।
 
इस बीच सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जेड्रा में गुरुवार-शुक्रवार रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षाबलों को दी। सुरक्षाबलों ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बताया जा रहा है कि व्यक्ति जिला राजौरी का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीमांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा और किस काम के लिए वह यहां आया है, पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख