suvichar

BJP विधायक का विवादित बयान, 'बोले हमने तीन मंदिर मांगे थे, तुम नहीं माने, अब तैयार रहो'

Updated: शुक्रवार, 20 मई 2022 (16:09 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मामले को लेकर जहां हिन्दू पक्ष शिवलिंग मिलने की बात कह रहा है तो वहीं मुस्लिम पक्ष हिन्दू पक्ष की बातों का खंडन कर रहा है और पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

ALSO READ: ज्ञानवापी में नमाज से पहले वजू करने के लिए प्रशासन ने पानी और लोटे की करवाई व्यवस्था
 
लेकिन इससे पहले उत्तरप्रदेश की राजनीति में उठापटक का दौर भी जारी हो गया है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में राजनेता कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते कानपुर के बिठूर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी पीछे नहीं रहे हैं और उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विधायक ने विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस बयान के बाद से जहां कुछ लोग उनके बयान से सहमत नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे वक्त में इस प्रकार के बयानों को गलत भी ठहरा रहे हैं।

ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद में स्वस्तिक, त्रिशूल और डमरू के ढेरों निशान, सर्वे रिपोर्ट में सामने आईं चौंकाने वालीं बातें
 
अब तैयार रहो, सारे मंदिर वापस लेंगे : कानपुर के बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ट्वीट कर कहा- 'दुर्योधन ने 5 गांव नहीं दिए थे तो उन्हें पूरा राज्य खोना पड़ा था! हमने 3 मंदिर मांगे थे!! तुम नहीं माने... अब तैयार रहो, सारे मंदिर वापस लेंगे।'
ALSO READ: ज्ञानवापी मस्जिद के वो 5 तथ्‍य जो करते हैं संदेह पैदा
 
विवादित बयानों के लिए चर्चित रहते हैं विधायक : भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के लिए खासे चर्चित रहते हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान 1984 जैसे दंगे वाली टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था। मोहर्रम के ताजिये को लेकर भी उनका विवादित बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है। किसी के बाजू में दम हो तो बिठूर में ताजिया दफन करके दिखाएं। यहां ताजिया नहीं, इरादे दफन कर दिए जाएंगे। और अब उनका ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बयान चर्चा में है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख