1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. terrorist killed in kulgam

कुलगाम में मुठभेड़, हिजबुल आतंकवादी ढेर

Kulgam encounter
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल-मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को मार गिराया है।
 
पुलिस ने शनिवार की सुबह बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।
 
पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'प्रतिबंधित आंतवकादी संगठन एचएम का एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।'
अगला लेख
Weather Update: मानसून आज शाम तक पहुंचेगा बंगाल की खाड़ी तक, कुछ राज्यों में हुई वर्षा