सम्बंधित जानकारी
- क्या कश्मीर में कभी भी आ सकता 9 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप...
- कश्मीर में टूरिस्टों की बहार के बीच फिर डराने लगा कोरोना
- earthquake : जम्मू-कश्मीर में 6.6 की तीव्रता का भूकंप, संचार व्यवस्था में व्यवधान
- PMO का अधिकारी बता सरकारी सुविधा लेने वाले ठग किरण पटेल के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा बयान
- केंद्र सरकार का 'अतिरिक्त सचिव' बनकर सेवाओं का ले रहा था मजा, गुजरात के ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने की LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक घुसपैठिए को मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को घुसपैठ की नाकाम कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि संदिग्ध गतिविधियां दिखने के बाद उन्होंने घुसपैठिए को ललकारकर मुठभेड़ में मार गिराया। घटनास्थल से 1 एके राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि सतर्क सैनिकों ने सुबह करनाह क्षेत्र के जब्दी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने घुसपैठिए को ललकारा और फिर मुठभेड़ होने लगी जिस दौरान 1 घुसपैठिए की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 1 एके राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
