Daily Horoscope
✕

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 300 फुट खाई में गिरी बस, 36 की मौत

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (15:11 IST)
Doda news in hindi : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई।
 
काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। 
 
जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर बुधवार को शोक जताया और प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, 'जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से पीड़ा हुई है। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख