dharma sangrah
✕

उमर अब्दुल्ला आज लेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कौन बनेगा मंत्री?

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (08:29 IST)
Omar abdullah oath taking ceremony : अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद उमर अब्दुल्लाह आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 9 मंत्रियों के शपथ लेंगे की संभावना है। 
 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिन में साढ़े 11 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
 
किसे मिलेगी कैबिनेट में जगह : अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शपथग्रहण समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस से 5 और कांग्रेस की ओर से तारिक हमीद कर्रा और जीए मीर में से किसी 1 को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस गठबंधन में शामिल नहीं होगी और बाहर से उमर सरकार को समर्थन देगी।
 
इल्तिजा मुफ्ती को हराने वाले बशीर अहमद शाह वीरी को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। सुरिंदर चौधरी, हुसनैन मसूदी, जावेद राणा, सैफुल्लाह मीर, सकीना इट्टू और जफर अली खटाना के नाम भी चर्चा में है।
 
कार्यक्रम में शामिल होंगे ये दिग्गज : मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल होंगे। द्रमुक नेता कनिमोझी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
 
हाल ही में हुए चुनावों में 90 सीटों में से नेकां ने 42 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 6 सीटें जीतने में सफल रही। भाजपा को 29 सीट पर जीत मिली है। गठबंधन को निर्दलीय विधायक प्यारे लाल शर्मा, सतीश शर्मा, मोहम्मद अकरम, रामेश्वर सिंह तथा मुजफ्फर इकबाल खान के साथ ही आप विधायक मेहराज मलिक का भी समर्थन प्राप्त है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख