1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. One Pakistani intruder arrested from the international border

बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाक घुसपैठिये को किया गिरफ्तार

One Pakistani intruder arrested from the international border
Pak intruder arrested: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू में यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब में सरगोधा के रहने वाले शाहिद इमरान (Shahid Imran) (31) को मंगलवार शाम सीमा पार से भारत की ओर प्रवेश करने पर मकवाल से हिरासत में लिया गया।ALSO READ: BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
 
उन्होंने बताया कि इमरान के कब्जे से 2 चाकू, 1 'स्मार्ट वॉच', 1 सिगरेट का पैकेट, 1 खाली सिम कार्ड होल्डर और पाकिस्तानी मुद्रा में 5 रुपए का सिक्का बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने बताया कि अनजाने में सीमा पार कर गया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel: इजराइल के नरम रुख से क्रूड ऑइल में नरमी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव