1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. freight train moves towards pathankkot from kathua, video viral

बगैर ड्राइवर कठुआ से पठानकोट की ओर चल पड़ी मालगाड़ी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

train moves without driver
  • ढलान के कारण बिना ड्राइवर के चलने लगी मालगाड़ी
  • ट्रेन को रोकने के लिए रिकवरी इंजन भेजा गया
  • ट्रेन को पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के ही पठानकोट की ओर चल पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
बिना लोकोमोटिव पायलट के ट्रेन को रोकने के लिए रिकवरी इंजन भेजा गया। उसे किसी तरह पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
 
जम्मू के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर ने बताया कि कठुआ स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक पठानकोट की ओर ढलान के कारण बिना ड्राइवर के चलने लगी। ट्रेन को मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ममता बनर्जी को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने क्यों कहा क्रूर महिला?