जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या
terrorist attack in jammu kashmir : बारामूला में लोकसभा चुनाव से 2 दिन पहले आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में 2 स्थानों पर हमले किए। इन हमलों में शोपियां में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई और अनंतनाग में राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। दोनों स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। ALSO READ: Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर
अधिकारियों ने बताया कि पहला हमला पहलगाम के निकट एक खुले पर्यटक शिविर पर हुआ और दूसरा दक्षिण कश्मीर के हिरपोरा में पूर्व सरपंच पर हुआ।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली महिला फराह और उनके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आधे घंटे के भीतर एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने रात लगभग साढ़े दस बजे शोपियां के हिरपोरा में पूर्व सरपंच ऐजाज शेख की गोली मारकर हत्या कर दी।#Terrorist fired upon and injured a lady Farha R/O Jaipur and spouse Tabrez at Yannar, #Anantnag. Injured evacuated to hospital for treatment. Area cordoned off. Further details shall follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 18, 2024
एक के बाद एक हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अनंतनाग-राजौरी सीट पर संसदीय चुनाव के लिए प्रचार जारी है। बारामूला में आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को मतदान होगा।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों ने हमलों की निंदा की। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

