ramcharitmanas

Cold wave in Kashmir: कश्मीर शीतलहर की चपेट में, श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे दर्ज

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2024 (12:45 IST)
Kashmir Weather Update: कश्मीर (Kashmir) शीतलहर (cold wave) की चपेट में है और बीती रात पारा हिमांक बिंदु (freezing point) से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर (Srinagar) में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0 से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले वाली रात के लगभग बराबर ही था।
 
गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान गिरा : उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान 0 से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान 0 से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ALSO READ: कश्मीर में शीतलहर का कहर, तापमान 0 से 3 डिग्री नीचे
 
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 0 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में 0 से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से 8 डिग्री अधिक है।

ALSO READ: कई सालों के बाद चिल्लेकलां के 20 दिन बिना बर्फ के बीतने पर चिंता में हैं कश्मीरी
 
कश्मीर में 'चिल्लई-कलां' जारी : कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि 'चिल्लई-कलां' जारी है। इन दिनों क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे जल निकायों के साथ-साथ पाइप में भी पानी जम जाता है। इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।
 
दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज : कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में 79 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि जनवरी के पहले पखवाड़े में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है। कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा। उसके बाद 20 दिन की 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिन की 'चिल्लई-बच्चा' की अवधि चलेगी और ठंड की स्थिति जारी रहेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख