Daily Horoscope
✕

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (11:53 IST)
amarnath yatra suspended: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की पवित्र गुफा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से आज बुधवार को यात्रा को रोक दिया गया है। श्राइन बोर्ड (Shrine Board) ने खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया है जबकि राजौरी व पुंछ जिलों में भी खराब मौसम के कारण स्‍कूलों व कॉलेजों को आज बंद कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण आज पहलगाम और बालटाल (Pahalgam and Baltal ) दोनों बेस शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा स्थगित कर दी गई है। श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान अब तक 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।ALSO READ: Amarnath Yatra : सीआरपीएफ की इस महिला टीम ने जीता अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दिल
 
17 जुलाई को भी अमरनाथ यात्रा को रोका गया था : इससे पहले 17 जुलाई को भी अमरनाथ यात्रा को रोका गया था। उस दौरान अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार भिदुरी ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा 17 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर पटरियों पर मरम्मत कार्य करना जरूरी हो गया है।ALSO READ: Amarnath Yatra : सुरक्षा के लिए सेना ने शुरू किया 'ऑपरेशन शिव', 18 हजार से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ के दर्शन
 
भगवती नगर कैंप, जम्मू से कोई यात्रा काफिला नहीं जाएगा : अधिकारियों ने बताया कि इसलिए 31 जुलाई को भगवती नगर कैंप, जम्मू से कोई यात्रा काफिला नहीं जाएगा। यात्रा मार्गों पर खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी के तौर पर श्री अमरनाथजी यात्रा का काफिला 31 जुलाई 2025 को भगवती नगर, जम्मू से आगे नहीं बढ़ेगा।ALSO READ: अमरनाथ यात्रा में उमड़ रहा भक्‍तों का सैलाब, आज 8300 से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
 
इस बीच खराब मौसम के कारण बुधवार को अधिकारियों ने पुंछ और राजौरी जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। पुंछ में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर 30 जुलाई 2025 को सरकारी और निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। राजौरी में उपायुक्त के निर्देशों के बाद स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल उस दिन बंद रहेंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

अगला लेख