1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 2 soldiers flew in Dogra nala dies

पुंछ में डोगरा नाले को पार कर रहे 2 सैनिक तेज बहाव में बहे, मौत

dogra nala
Jammu Kashmir News : जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे 2 सैनिकों के शव बरामद हुए। यह हादसा उस समय हुआ जब सेना के दोनों जवान सुरानकोट इलाके में डोगरा नाले को पार कर रहे थे और इस दौरान वे तेज बहाव में बह गए। मृतकों की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह और लांस नायक तेलु राम के रुप में हुई हैं।
 
नायब सूबेदार कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात को डोगरा नाले से निकाल लिया गया, जबकि लांस नायक तेलु राम का शव रविवार को बरामद हुआ। दोनों सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेना ने कहा कि हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे।
 
व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट कर कहा, 'पुंछ के दुर्गम इलाके में गश्त के दौरान लांस नायक तेलु राम पहाड़ी नाले को पार करते हुए अचानक आई बाढ़ में बह गए। गश्ती दस्ते के नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने लांस नायक तेलु राम को बचाने की कोशिश में अपने प्राण भी गंवा दिए।'
 
 
अगला लेख
हिमाचल में भारी बारिश, उफान पर नदियां, पानी में बहा नेशनल हाईवे