sawan somwar

भुवन में समाई पूरी भूमि‍

Written By ND
Published: गुरुवार, 13 अगस्त 2009 (15:58 IST)
ND
ND
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भुवन वेबपोर्टल के जरिए अब कोई भी व्यक्ति पूरी दुनिया की स्पष्ट सैटेलाइट तस्वीरें अपने कम्प्यूटर पर आसानी से देख सकेगा। गूगल ने जिस तरह गूगल अर्थ सेवा प्रदान की है, ठीक उसी तरह इसरो ने बुधवार से भारतीय स्वाभिमान भुवन तैयार किया है।

इसके बीटा वेबपोर्टल "भुवन डॉट एनआरएससी डॉट जीओवी डॉट इन" ( www.bhuvan.nrsc.gov.in) का शुभारंभ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने "भारत के संदर्भ में 21वीं शताब्दी में अंतरिक्ष की चुनौतियाँ" कार्यशाला के दौरान किया।

इंटरनेट से कार्य करने वाली पद्धति से अब कोई भी यूजर सैन्य व परमाणु प्रतिष्ठानों को छो़ड़कर किसी भी उपमहाद्वीप का नजारा आसानी से देख सकेगा। इसरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें दिखाई देने वाली तस्वीरों का डिग्री रिजॉल्यूशन उस स्थान की लोकप्रियता पर निर्भर है।

कैसे काम करेगा भुवन

यूजर को सबसे पहले भुवन की उक्त वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत होना पड़ेगा। यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद यूजर उस वेब पेज पर पहुँच जाएगा, जहाँ से भुवन का प्लग इन सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया जा सकेगा।

भुवन में पृथ्वी की तस्वीरें एक वर्ष पहले इसरो के सात रिमोट सेंसिंग सैटेलाइटों (कार्टोसेट-1 व 2 भी शामिल) से ली गई हैं।

कई देशों व शहरों की जानकारी देने के साथ-साथ इसमें भू-गर्भीय जानकारियाँ भी मिलेंगी, जो भू-विज्ञान से जुड़े छात्रों व वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित होंगी।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ