sundarkand
✕

टॉप टेन मोबाइल ऑफ 2010

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 दिसंबर 2010 (15:46 IST)

इस साल हाई टेक मोबाइल हैंडसेट्स की धूम रही। नोकि‍या से लेकर माइक्रोमैक्‍स तक सभी कंपनि‍यों ने अपने ढेरों मोबाइल बाजार में उतारे। साथ इस साल मोबाइल मार्केट में चीप एंड बेस्‍ट मोबाइलों की भी भरमार रही। फीचर्स के मामले में भी मोबाइलों के बीच कड़ी प्रति‍योगि‍ता रही ।


PR
गूगल का नेक्‍सस एस

गूगल ने इस साल जनवरी में नेक्‍सस वन बाजार में उतारा था लेकि‍न इसे कोई खास सफलता हासि‍ल नहीं हो पाई थी। इस बार गूगल लेकर आया है 'नेक्‍सस एस' जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम के सबसे नए वर्जन 2.3 जिंजरब्रेड पर काम करता है।
PR
मोटोरोला का चार्म

कुछ समय पहले मोटोरोला ने मोटोरोला फ्लि‍पआउट लॉन्‍च कि‍या था लेकि‍न उसके डि‍जाइन से मोटोरोला के यूजर्स खुश नहीं थे। इसीलि‍ए अब मोटारोला ने अपना नया मोबाइल पेश कि‍या है 'मोटोरोला चार्म'।

PR
नोकि‍या का 3जी फोन एक्‍स5

घोषणा के पाँच महीने बाद नोकि‍या का 3जी फोन एक्‍स5 कल भारत के बाजारों में उपलब्‍ध कर दि‍या गया। यह स्‍लाइडर फोन देखने में नोकि‍या के ईसीरीज स्‍मार्टफोन और एक्‍सप्रेसम्‍यूजि‍क हैंडसेट जैसा है। मतलब एक्‍स5 में इन दोनों फोन्स के फीचर्स मौजूद है।
PR
नोकि‍या एन8

अक्‍सर अपने मोबाइल के फीचर्स एक्‍सप्‍लोर करते करते हमें लगता है कि‍ काश! इसमें ये भी होता, वो भी होता। अपने मोबाइल से हाई एक्‍सपेक्‍टेशंस रखने वाले ऐसे यूजर्स के लि‍ए नोकि‍या अब लेकर आया है अपना अभी तक का सबसे बेहतरीन मोबाइल हैंडसेट नोकि‍या एन8।

PR
सबसे हल्‍का 3जी मोबाइल - मोडू टी

मोबाइल बाजार में तेजी से अपनी पैठ बना रही कंपनी माइक्रोमैक्‍स इस बार कुछ अलग लेकर आई है। ड्यूल सि‍म क्‍वेरी हैंडसेट के बाद उसने एक स्‍टनिंग 3जी हैंडसेट माइक्रोमैक्‍स मोडू टी लॉन्‍च कि‍या है। इसे दुनि‍या का सबसे हल्‍का 3जी मोबाइल भी कहा जा रहा है।
PR
ब्‍लैकबेरी टॉर्च 9800

पि‍छले दि‍नों मुंबई में ब्‍लैकबेरी ने अपना हाई एंड स्‍मार्टफोन ब्‍लैकबेरी टॉर्च 9800 जारी कि‍या। यह ब्‍लैकबेरी का पहला क्‍वेर्टी कीपैड वाला स्‍लाइडर फोन है जि‍सका डि‍सप्‍ले है 3.2 इंच का।

PR
हाईटैक मोबाइल : सैमसंग 'वेव'
सैमसंग वेव सैमसंग के बाडा ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम पर आधारि‍त पहला स्‍मार्टफोन है। वेव के लॉन्‍च के साथ ही सैमसंग ने सैमसंग एप्‍लि‍केशंस के साथ बाडा प्‍लेटफॉर्म पर पूरा ईको सि‍स्‍टम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है ।
PR
सैमसंग गैलेक्‍सी एस

मोबाइल फोन की दुनि‍या में सैमसंग गैलेक्‍सी एस धूम मचाने आ गया है। हालाँकि‍ कई देशों जैसे फ्रांस, अमेरि‍का, कोरि‍या, जापान आदि‍ में यह पहले ही लॉन्‍च कर दि‍या गया है।
PR
मोटोरोला ड्रॉइड 2

एड्रॉइड फोन पसंद करने वालों को मोटोरोला ड्रॉइड 2 पसंद आ सकता है। मॉटोरोला के इस नए मोबाइल फोन के कीबोर्ड में बदलाव कि‍ए गए हैं। इसमें वाई फाई एप्‍लि‍केशन भी है।
PR
एप्‍पल का आईफोन-4 लॉन्च

और अब एप्‍पल ने आईफोन का अपना चौथा वर्जन लॉन्च कर दिया है। एप्‍पल के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स ने आईफोन-4 और ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स