suvichar

यूट्यूब डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर दिखा यह मैसेज

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (10:47 IST)
Youtube Down news in hindi : गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब गुरुवार सुबह अचानक ठप हो गया। इस वजह से दुनियाभर के लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूट्यूब डाउन होते ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा।
 
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5:23 बजे तक 3.4 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स देखने को मिली हैं जो हाल के महीनों में यूट्यूब की सबसे बड़ी तकनीकी गड़बड़ियों में से एक बताई जा रही है।
 
कई यूजर्स ने बताया है कि उनके यूट्यूब पर वीडियो लोड नहीं हो रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें सर्च रिजल्ट नहीं दिख रहे हैं और कमेंट सेक्शन भी खाली दिखाई दे रहा था। कई यूजर्स अपने अकाउंट से लॉग आउट हो गए, जबकि कुछ को होमपेज पर एरर मैसेज दिखाई दिया।
 
भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में एक साथ यह समस्या देखने को मिली है। बहरहाल अब यूट्यूब पहले की तरह ही काम कर रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख