suvichar
✕

Year ender 2023 : 2023 में AI की इंट्री, पढ़िए और क्या-क्या बदला टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (17:29 IST)
टेक इंडस्ट्री में सबसे बड़ा बदलाव 2023 में देखने को मिला, जहां AI की इंट्री हुई। टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को आसान बनाया। जानिए बड़े बदलाव- AI का सबसे ज्यादा प्रभाव साल 2023 में देखने को मिला है। साथ ही AI को लेकर कुछ ऐसे टेक भी सामने आए हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले हैं। इसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में तूफान ला दिया। हालांकि इसके फायदे के साथ नुकसान भी सामने आए।
 
ChatGPT की शुरुआत : 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ एआई टूल की सूची अधूरी होगी। मुख्य रूप से दो संस्करण हैं, चैटजीपीटी संस्करण 3.5 और चैटजीपीटी संस्करण 4, बाद वाला पहले की तुलना में अधिक शक्तिशाली है। आप इस टूल का उपयोग कंटेंट बनाने के लिए कर सकते हैं जिसके माध्यम से आप हजारों डॉलर कमा सकते हैं। हालांकि इससे नौकरियों पर भी खतरा मंडराने लगा।
 
टि्वटर को थ्रेड्स से टक्कर : सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने अपने इंस्टाग्राम में एक बड़ा बदलाव किया है। मेटा एक थ्रेड एप्लिकेशन लेकर आया, जो ट्विटर की तर्ज पर था लेकिन अपनी तकनीक के माध्यम से मेटा ने इसे सभी इंस्टाग्राम यूजर्स को थ्रेड्स पर डाइवर्ट कर दिया। सेंसर टॉवर डेटा के अनुसार थ्रेड्स के दुनिया भर में 40 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हुआ और इस ऐप ने एक इतिहास रचा, जो इससे पहले किसी अन्य एप्लीकेशन ने नहीं किया था। हालांकि धीरे-धीरे इससे मोहभंग भी हो गया।
 
Omegle पर बैन : Omegle पर इसी साल नवंबर महीने में बैन कर दिया गया. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जिसमें दुनिया भर के लोग एक क्लिक में जुड़ सकते थे। इस कंपनी को बंद करने के पीछे इसके मालिक लीफ के ब्रूक्स ने कहा कि ओमेगल को चलाने और इसके दुरुपयोग से लड़ने का तनाव और खर्च बहुत ज्यादा हो गया था।तो अंत में हमें इसे बंद करना पड़ा।
 
X  बना ट्‍विटर : 2022 में ट्विटर खरीदने वाले एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में काफी बदलाव किए. इसके बाद साल 2023 में ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया गया। साथ ही X (ट्विटर) में कई फीचर्स भी देखने को मिले। ट्‍विटर के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की भी शुरुआत की गई। 
 
Whatsapp Channel  की शुरुआत : सोशल मैसेजिंग एप ने 2023 में Whatsapp Channel की शुरुआत की। Whatsapp से अलग इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए जिससे यूजर्स का जुड़ाव इससे हुआ।  जब इसे लॉन्च किया गया था तो एक हफ्ते के अंदर इसके 500 मिलियन यूजर्स हो गए थे। Whatsapp Channel से सेलिब्रिटिस का सीधा जुड़ाव अपने यूजर्स हो गया।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख