रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rat miners honored by Chief Minister Pushkar Singh Dhami
Written By
Last Modified: देहरादून , गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (17:17 IST)

Silkyara Tunnel : 'रैट माइनर्स' को CM धामी ने किया सम्‍मानित, सौंपे 50-50 हजार रुपए के चेक

Pushkar Singh Dhami
Rat miners honored by Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में चलाए गए बचाव अभियान में खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 ‘रैट होल माइनर्स’ को 50-50 हजार रुपए की सम्मान राशि के चेक गुरुवार को प्रदान किए।
 
‘रैट होल माइनर्स’ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कठिन परिस्थितयों में सुरंग में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा बचाव अभियान को सफलता तक पहुंचाने में ‘रैट माइनर्स’ की भूमिका को बहुत अहम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से उन्होंने अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, उसके लिए वे बधाई और आशीर्वाद के पात्र हैं।
उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से ‘रैट होल माइनर्स’ का आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद ‘रैट होल माइनर्स’ ने कहा कि सुरंग में फंसे 41 लोगों की जान बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ उन्हें भी अपना योगदान देने का अवसर मिला, यह उनके लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला भी मौजूद थे।
 
चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे मलबे के दूसरी ओर 41 मजदूर फंस गए थे। विभिन्न एजेंसियों द्वारा 17 दिनों तक लगातार युद्ध स्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। सुरंग में अंतिम दौर का अभियान ‘रैट होल माइनर्स’ ने पूरा किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Year ender 2023 : 2023 में AI की इंट्री, पढ़िए और क्या-क्या बदला टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में