• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Xiaomi, China mobile company, Mobile market
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (22:13 IST)

भारत में शियोमी की स्मार्टफोन ब्रिकी 72 प्रतिशत बढ़ी

Mobile News
नई दिल्ली। चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी शियोमी ने कहा कि भारत में उसकी स्मार्टफोन ब्रिकी बीते दो साल में 72 प्रतिशत बढ़ी है।
शियोमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम जुलाई 2014 में भारत में आए थे और उच्च गुणवत्ता वाले हैंडसेटों से स्मार्टफोन उद्योग में हलचल मचा दी। उसके बाद से हमारी स्मार्टफोन ब्रिकी सालाना आधार पर 72 प्रतिशत बढ़ी है।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी ने भारत में कुल कितने हैंडसेट बेचे हैं। 
 
जैन ने कहा कि शियोमी इंडिया ने रेडमी नोट 3 के 17.5 लाख हैंडसेट पांच महीने में बेचे हैं। अनुसंधान फर्म आईडीसी के आंकड़ो का हवाला देते हुए जैन ने कहा कि किसी भी तिमाही में भारत के आनलाइन बाजार में रेडमी नोट 3 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
इंफोसिस ने 500 लोगों को निकाले जाने की खबरों का किया खंडन