dharma sangrah
✕

Xiaomi इंडिया ने Reliance Jio के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को मिलेगा True 5G का अनुभव

Updated: मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (18:23 IST)
मोबाइल फोन विनिर्माता शिओमी (Xiaomi) इंडिया ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के उपभोक्ताओं को 5जी सेवा ‘ट्रू 5जी’ की पेशकश करने के लिए इस दूरसंचार सेवा कंपनी के साथ साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की।
 
शिओमी ने बयान में कहा कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध ‘ट्रू 5जी’ सेवा के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए उसके स्मार्टफोन धारकों के पास सॉफ्टवेयर अपडेट भेज दिया गया है।
 
इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल में रिलायंस की 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के शिओमी और रेडमी ब्रांड वाले 5जी-समर्थित फोन में ही उपलब्ध होगी।
 
शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे।
 
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि इस भागीदारी के तहत शिओमी के सभी आगामी 5जी फोन में स्टैंडअलोन (एसए) कनेक्टिविटी शुरू से ही उपलब्ध कराई जाएगी।  Edited by Sudhir Sharma

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख