shradh paksha
✕

व्हाट्‍सएप मैसेज डिलीट होना, सच या धोखा

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:46 IST)
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप समय-समय पर नए फीचर्स पेश करता रहता है। व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को पेश किया था। इस फीचर के आने के बाद कंपनी का दावा था यदि आपने किसी को गलती से कोई मैसेज कर दिया है तो इस आप 7 मिनट के अंदर आप उसे डिलीट कर सकते हैं। ऐसा करने से सामने वाला आपके मैसेज को पढ़ नहीं पाएगा। कंपनी ने यह भी बताया था कि यह फीचर तभी काम करेगा जब सामने वाले व्यक्ति (जिसे आपने मैसेज भेजा है) ने आपका मैसेज पढ़ा न हो।
 
लेकिन व्हाट्सएप के इस फीचर को शुरू करने के बाद कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्होंने भेजे गए मैसेज को वापस लेकर इसे ट्राई किया हो। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में डिलीट किए गए मैसेज फोन से गायब हो जाते हैं? अब आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज डिवाइस पर मौजूद रहते हैं और उन्हें आसानी से बाद में एक्सेस भी किया जा सकता है।  इस बारे में स्पेन के ब्लॉग एंड्रायड जेफे की तरफ से दावा किया गया है कि डिलीट किए गए मैसेज हैंडसेट के नोटिफिकेशन लॉग में मौजूद रहते हैं। 
 
ब्लॉग में यह भी बताया गया कि जिस व्यक्ति को अपने मैसेज भेजा है, वह सेंडर द्वारा मैसेज डिलीट किए जाने के बाद भी मैसेज को आसानी से पढ़ सकता है। ब्लॉग में दावा किया गया हमने इस फीचर पर ट्राई करने के बाद पाया कि मैसेज एंड्रायड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में मौजूद रहते हैं। यानी आप नोटिफिकेशन रिकॉर्ड तक पहुंचकर डिलीट किए हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं। 
 
इसमें बताया गया कि कोई भी शख्स व्हाट्सएप पर सेंडर की तरफ से डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकता है ऐसा करने के लिए आपको थर्ड पार्टी एप नोटिफिकेशन हिस्ट्री को डाउनलोड करने की जरूरत है। यह गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद यूजर एंड्रायड नोटिफिकेशन लॉग में मैसेज सर्च करना होगा। ब्लॉग में बताया गया कि जो यूजर पहले से नोवा लॉन्चर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रोसेस और भी आसान है।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख