sundarkand

तहलका मचा देगा Whatsapp पर आने वाला यह नया फीचर

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (12:34 IST)
Whatsapp अपने नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर आने के बाद Whatsapp यूजर्स को नई सुविधा मिलेगी। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप कन्सेक्युटिव वाइस मैसेज की टेस्टिंग कर रहा है, इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स द्वारा लगातार भेजे गए वाइस मैसेज ऑटोमेटिक प्ले हो जाएंगे। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह फीचर एंड्रायड यूजर्स को लगातार वाइस मैसेज प्ले करने की सुविधा देगा।


खबरों के अनुसार यह नया फीचर जल्द ही एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। व्हाट्सएप के फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन 2.18.362 पर कर रहा है।

WABetaInfo की जानकारी के अनुसार यह फीचर तब काम करेगा जब दो या दो से ज्यादा वाइस मैसेज एकसाथ Whatsapp पर भेजे जाएंगे। Whatsapp इन सभी वाइस मैसेज को उनके क्रम में ऑटोमेटिक प्ले कर देगा, लेकिन इस फीचर के काम करने के लिए यूजर को कम से कम एक वाइस मैसेज खुद प्ले करना होगा।

हर वाइस मैसेज के खत्म होने पर Whatsapp एक छोटी-सी टोन प्ले करेगा, इसके बाद ऑटोमेटिक दूसरे वाइस मैसेज प्ले हो जाएंगे। सभी वाइस मैसेज प्ले होने के बाद यूजर्स को एक अन्य टोन सुनाई देगी, जो पहले वाली से अलग होगी। फिलहाल इस फीचर को एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, लेकिन कंपनी जल्द ही इस फीचर को आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी ला सकती है। 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख