sundarkand

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अमर सिंह ने दिया यह बयान, RSS को दान की करोड़ों की संपत्ति

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (11:52 IST)
जौनपुर। समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने साफतौर पर कहा कि अयोध्या में तो राम मंदिर पहले से ही है, बस उसे भव्य रूप दिया जाना बाकी है। अमर सिंह ने करोड़ों पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी संस्था सेवा भारती को दान कर दी है।


सिंह जौनपुर में आयोजित सर्वोदय समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से जौनपुर आए थे। समारोह में भाग लेने के बाद राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो राम मंदिर पहले से ही है उसे बस भव्य रूप दिया जाना है।

उन्होंने कहा कि मैंने सेवा कार्य के लिए पिता की स्मृति में यह जमीन संघ को समर्पित की है। सूत्रों के अनुसार अमर सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में उनकी संपत्ति सेवा भारती के नाम पर करने का फैसला लिया। जब से उनके पिता की मौत हुई थी, तभी से उनका यह घर खाली रहता था। दान की गई संपत्ति में उनका पैतृक निवास जिसकी कीमत 4 करोड़ है, तरवां गांव की 10 बीघा जमीन जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है, शामिल है।

धरती की तरह हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिए गए बयान पर अमर सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह हमारे नजदीकी मित्र हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री को मौन रहने की आदत है। वो धरती की तरह हैं, वो सहते रहे हैं, लोग उन्हें रौंदते-कुचलते रहे हैं, लेकिन हर किसी का एक जैसा स्वभाव नहीं होता।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख