Hanuman Chalisa
✕

WhatsApp : खास यूजर्स को खास फीचर, होगा यह फायदा

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (19:33 IST)
WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए अपडेट्स जारी करता रहता है। खबरों के मुताबिक WhatsApp ने एक बार फिर एक नए अपडेट के साथ वॉट्सएप वॉयस और वीडियो कॉल्स से जुड़ा एक फीचर जारी किया है जो केवल कुछ खास यूजर्स को मिल रहा है।
 
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सएप मुख्य रूप से ऐप के वॉइस कॉल्स वाले फीचर के कॉलिंग इन्टरफेस को बदल रहा है। अब वॉयस कॉल करते समय आप प्रोफाइल पिक्चर की जगह वॉलपेपर देखेंगे। वॉयस कॉल्स के साथ वीडियो कॉल्स के इंटरफेस में भी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो कॉल्स करने पर यूजर्स को एक नई डिजाइन दिखाई देगी। अगर आप वॉट्सएप पर वीडियो कॉल करते हैं तो आपको कॉल करने पर स्क्रीन पर हर पार्टीसिपेन्ट के लिए वॉयस वेवफॉर्म्स दिखाई देंगे। 
 
इस फीचर को वॉट्सएप के सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। फीचर को हाल ही में केवल एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में इस फीचर को एंड्रॉयड के बाकी यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा, इस बारे में कोई सूचना नहीं आई है।
 
WhatsApp के इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल करना होगा जिससे आपको वॉट्सएप बीटा का एक्सेस मिल सके। आप चाहें तो वॉट्सएप के बीटा वर्जन वाले ऐप को एपीके मिरर से भी डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन हम आपको यह सलाह देंगे की एपीके वर्जन को डाउनलोड न करें क्योंकि यह आपके स्मार्टफोन के लिए सुरक्षित नहीं होता है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख