biodatamaker
✕

अब आप 2 स्मार्टफोन पर चला पाएंगे एक ही WhatsApp अकाउंट, आ रहा है नया फीचर Companion mode

Updated: सोमवार, 9 मई 2022 (18:06 IST)
WhatsApp Companion mode : WhatsApp अपने यूजर्स के नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। ऐसे ही एक फीचर पर WhatsApp काम कर रहा है। इस फीचर को Companion mode नाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक यह फीचर multi-device की तरह होगा। इस फीचर से आप एक सेकेंडरी डिवाइस को प्राइमरी फोन की तरह जोड़ सकते हैं। यानी आप एक ही WhatsApp अकाउंट को एक साथ दो स्मार्टफोन पर चला पाएंगे।
ALSO READ: Infinix मार्बल स्टूडियोज के साथ साझेदारी में लांच करने जा रही है 2 धमाकेदार स्मार्टफोन्स
WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप कम्पैनियन मोड फीचर (Companion Mode Feature) की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए व्हाट्एस अकाउंट के साथ एक सेकेंडरी डिवाइस को लिंक किया जा सकता है। फीचर को सबसे पहले अप्रैल में देखा गया था। अब इस फीचर की और अधिक जानकारी सामने आई है।
 
WhatsApp ने कुछ समय पहले ही अपने सभी यूजर्स के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को जारी किया है। इस फीचर के जरिए आप व्हाट्सएप अकाउंट को चार अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि बाकी डिवाइस पर आप व्हाट्सएप वेब वर्जन ही चला पाएंगे। यानी दूसरे फोन पर व्हाट्सएप पर इस्तेमाल करना अभी तक मुश्किल है।
वेबसाइट ने एक स्क्रीनशॉट भी दिखाया है, जिसमें यूजर को कम्पैनियन मोड से जुड़ी एक चेतावनी दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि अगर आपके फोन में पहले से कोई व्हाट्सएप अकाउंट चालू है और आप फोन को सेकंडरी डिवाइस के रूप में किसी और अकाउंट से जोड़ेंगे तो वर्तमान अकाउंट लॉगआउट हो जाएगा।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख